Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
22-Mar-2025 07:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Diwas 2025: आज पूरे राज्य में बिहार दिवस को त्यौहार के तौर पर मनाया जाएगा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी आज से बिहार दिवस समारोह शुरू होगा। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
बिहारवासियों के लिए आज बेहद खास दिन, 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। बिहार 22 मार्च, 1912 को बंगाल से अलग होकर एक अलग प्रांत बना था। इसलिए इस दिन को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर राज्य के अलग-अलग शहरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी आज से बिहार दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके लिए भव्य रूप से तैयारियां की गई है। बिहार दिवस समारोह 22 से 26 मार्च तक गांधी मैदान में मनाया जाएगा।
आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। समारोह में उन्नत बिहार, विकसित बिहार की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में सरकार के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा, जहां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं, समारोह में लोग कई प्रकार के बिहारी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।