ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / Bihar Diwas 2025: 'नि:स्वार्थ प्रेम का नाम है बिहार..ज्ञान की भूमि है बिहार,...

Bihar Diwas 2025: 'नि:स्वार्थ प्रेम का नाम है बिहार..ज्ञान की भूमि है बिहार, इसलिए गर्व है बिहारी होने पर'...कारण भी समझ लीजिए

Bihar Diwas 2025: आज अपना बिहार 113 साल का हो गया है...बिहार के सभी लोग बिहारी होने पर गर्व करते हैं। बिहार दिवस पर तमाम बिहारियों को बधाई।

22-Mar-2025 07:45 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Diwas 2025: 'नि:स्वार्थ प्रेम का नाम है बिहार..ज्ञान की भूमि है बिहार, इसलिए गर्व है बिहारी होने पर'..ये शब्द उन करोंड़ों बिहारियों के हैं जो अपनी बिहार की धरती से बेहद प्यार करते हैं।  उन्हें अपनी जमीन से प्यार है...अपनी संस्कृति से प्यार है। आज अपना बिहार 113 साल का हो गया है। बिहार दिवस पर पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। सरकार की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार बना था। उस समय बिहार में उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्य भी शामिल थे, जो बाद में बिहार से अलग हुए। लेकिन अपने अतीत को स्मरण करने के लिए बिहार सरकार ने साल 2010 में बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद से लगातार हर वर्ष बिहार दिवस समारोह राज्य में मनाया जाता है।


बिहार के सभी लोग बिहारी होने पर गर्व करते हैं। वरिष्ठ आईपीएस आईजी विकास वैभव ने बताया कि बिहारी होने का गर्व इसलिए है कि जिस समय में लोग ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की कल्पना नहीं करते थे उस दौर में बिहार दुनिया के लिए शिक्षा का केंद्र था। उन्होंने सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की बधाई दी। विकास वैभव ने कहा कि 'आज हम विकसित भारत की परिकल्पना कर रहे हैं लेकिन यह विकसित बिहार के बगैर संभव नहीं है। बिहार ज्ञान की भूमि रही है, शौर्य की भूमि रही है, उद्यमिता की भूमि रही है। कहीं ना कहीं आज बिहार पूर्ण रूप से भारत के विकास में योगदान नहीं कर पा रहा है। हालांकि देश में सबसे अधिक विकास दर बिहार का है जो 14 प्रतिशत से अधिक है।'


ब्लड मैन के नाम से मशहूर समाजसेवी मुकेश हिसारिया ने कहा कि, हां मुझे बिहारी होने का गर्व है। जिस मिट्टी पर जन्म होता है, जिस मिट्टी पर समाज हर कदम पर आपका साथ देती है तो उस मिट्टी से प्रेम स्वाभाविक है। बिहारी होने का मुझे इसलिए अधिक गर्व है क्योंकि काम के सिलसिले में गोरखपुर, दिल्ली और नैनीताल जैसी जगहों पर रहने का मौका मिला। वहां लोगों ने उन्हें बिहारी कह कर चिढ़ाने की कोशिश की लेकिन हम चिढ़े नहीं।


बिहार के जाने-माने डॉक्टर सत्यजीत सिंह ने भी बिहार दिवस के तमाम बिहारवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 'बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है और वर्तमान भी संभावनाओं से भरा हुआ है। इस गौरवशाली अतीत तक पहुंचाने के लिए जितने भी समृद्ध लोग हैं उन्हें सामूहिकता में प्रयास करने की जरूरत है। ' डॉ सत्यजीत सिंह ने बताया कि मई और जून महीने में उनका अमेरिका और ब्रिटेन में प्रवासी बिहारियों के साथ बैठक है। यहां बिहार के लोग कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। जिसमें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री भी शामिल होंगे। जो वापस बिहार आकर इन्वेस्ट करना चाहते हैं या फिर दुनिया के अन्य क्षेत्र के लोग जो कहीं निवेश करना चाहते हैं उन्हें बिहार के बारे में बताएंगे कि किस प्रकार यहां अपार संभावनाएं हैं।