Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
20-Mar-2025 08:58 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Diwas 2025: हर साल की तरह इस साल भी बिहार सरकार बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। यह पूरा कार्यक्रम शिक्षा विभाग के जरिए किया जाता है। इस साल बिहार दिवस का थीम ‘‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’’ निर्धारित की गई है। बिहार दिवस 22 मार्च को है। हर साल तीन दिवसीय कार्यक्रम होता रहा है। इस बार विभागों की प्रदर्शनी के लिए दो दिन बढ़ाया गया है, जो 26 मार्च तक चलेगा।
बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहारी व्यंजनों का मेला लग रहा है। यह व्यंजन मेला बिहार दिवस 2025 के अवसर पर गांधी मैदान पटना में पर्यटन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। यह व्यंजन मेला बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लि. द्वारा संचालित किया जाएगा, जहां लोग बिहार के पारंपरिक खाने का लुत्फ उठाएंगे। इसमें लोगों को बिहार के फेमस लिट्टी चोखा से लेकर खुरमा-पुआ का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
इस व्यंजन मेला में चूड़ा-घुघनी, सिलाव व सुपौल का खाजा, बाढ़ व धनरूआ की लाई, पुआ, खगड़िया का पेड़ा, सीतामढ़ी का खीर मोहन, मसालेदार सत्तू जूस, जलेबी, आरा की बेलग्रामी, खीर, पीठा, मूँग कचौरी, खोवे का बारा, बालूशाही, मक्के की रोटी-सरसों का साग, चाट, चाउमिन, लीची जूस, आंवला कैन्डी-पाचक, डोसा-इडली, कुल्हड़ चाय, गोलगप्पा, केसरिया कुल्फी, मुरब्बा, फलूदा ठंडई, नॉन भेज में आहूना मटन, बिहारी कवाब, चिकेन ताश इत्यादि व्यंजन स्टॉल में आकर्षण के केंद्र होंगे।
गांधी मैदान में व्यंजन मेला लगाने के लिए 220 फीट लम्बाई x 450 फीट चौड़ाई के कुल क्षेत्रफल में लगभग 50 फूड स्टॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस व्यंजन मेले में पुआ-खीर, बिहारी लिट्टी-चोखा से लेकर खुरमा-बेलग्रामी के साथ अन्य व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। बिहारी व्यंजन लगाने के लिए इच्छुक उद्यमियों को मात्र 1000/- रु में एक स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। व्यंजन मेला में फूड स्टॉल का साईज 15′ x 10′ एवं किचेन एरिया की साईज 15′ x 8′ निर्धारित की गयी है। इस मेले में खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए पाकशाला व स्टॉल का संचालन कराने की भी व्यवस्था रहेगी।