ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / Bihar Police News: बिहार के DGP विनय कुमार ने अश्लीलता फैलाने वालों...

Bihar Police News: बिहार के DGP विनय कुमार ने अश्लीलता फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

Bihar Police News: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने अश्लीलता के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

18-Mar-2025 06:00 PM

By First Bihar

Bihar Police News: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने समाज में अश्लीलता के बढ़ते प्रभाव पर कड़ा संदेश दिया है। मंगलवार को पटना में आयोजित ‘उड़ान’ नामक संवादात्मक सत्र में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर अपनी विचार रखी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी रूप में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ हम सभी को मिलकर कड़े कदम उठाने होंगे।


डीजीपी (DGP) ने बताया कि बिहार में हर जिले में एक महिला थाना संचालित हो रहा है, जो देश के अन्य राज्यों से अलग और खास पहल है। इन थानों का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना बेहतर हुई है। पहले जहां महिलाएं थानों में जाने से हिचकती थीं, अब वे बिना डर और भय के शिकायत दर्ज कराने थाने चली जाती हैं।

अश्लीलता के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी

विनय कुमार ने कहा कि समाज में अश्लीलता रोकने के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। छोटे छोटे आयोजनों में अश्लील गानों पर नृत्य होना इसीलिए संभव होता है क्योंकि लोग इसे सुनना चाहते हैं। अगर महिलाएं खुलकर ऐसे गानों और आयोजनों के खिलाफ आवाज उठाएं, तो इन्हें रोकने में आसानी होगी है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर डांस के नाम पर बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ महिलाओं को खुद खड़े होकर विरोध करना चाहिए।

बच्चों पर अभिभावकों को मोनिटरिंग करनी होगी 

डीजीपी ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें, खासकर मोबाइल को किस तरीके से प्रयोग करते हैं । उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों के हाथ में मोबाइल आ गया है, लेकिन माता-पिता की जिम्मेदारी है। आपको बता दें कि पुलिस पर बढ़ते हमले को लेकर चिंता का विषय बताया और यह भी स्वीकार किया कि हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुलिस डरकर काम करना बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना भय के अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा और इन घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण के खिलाफ कानून) को लागू करने में बिहार देश में सबसे आगे है .DGP का संदेश  बिल्कुल साफ था—समाज में अश्लीलता, अपराध और असुरक्षा के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं |