पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Jul-2025 03:19 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने 30 जून को बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. सूबे के 27 जिलो में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी की पोस्टिंग की गई है. पुराने डीईओ को साइड लाइन में पोस्टिंग दी गई है. डीपीओ से लेकर पीओ भी बदले गए हैं. इनमें एक जिला शिक्षा पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो 30 जून तक डीईओ थे, अब डिमोट होकर डीपीओ बन गए हैं. यानि डीपीओ बने डीईओ साहब अब दूसरे जिले में डीईओ के अंडर में काम करेंगे.
शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून को जारी अधिसूचना सं. 01-02/2025-973 में बक्सर के जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय को स्थानांतरित किया गया है. बक्सर डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडेय को स्थानांतरित कर भागलपुर जिले में डीपीओ के पद पर पोस्टिंग की गई है. इन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में काम करने का पत्र जारी किया गया है. यानि डीईओ अब डीपीओ बन गए और जिला शिक्षा पदाधिकारी के अंडर में काम करेंगे.
शिक्षा विभाग ने 30 जून को जो अधिसूचना जारी किया है, उसमें बक्सर में नए डीइओ को पोस्टिंग की गई है. दरभंगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप रंजन को स्थानांतरित कर बक्सर का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. 30 जून को 27 जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी तैनात किए गए हैं.
