Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
10-Feb-2021 07:07 AM
PATNA : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 7 दिनों के बिहार दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंच गए हैं। पटना में आज संघ प्रमुख की अध्यक्षता में दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को पटना पहुंचने पर उत्तर पूर्व संघ के कार्यवाह मोहन सिंह ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। संघ प्रमुख पटना के राजेंद्र नगर के स्थित विजय निकेतन में रह रहे हैं और अगले 7 दिनों तक बिहार में उनका कार्यक्रम है।
संघ प्रमुख गुरुवार को पटना एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन की आधारशिला रखेंगे। केशव नगर में प्रस्तावित सेवा सदन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है। 12 फरवरी को संघ प्रमुख मुजफ्फरपुर जाएंगे। मुजफ्फरपुर में संघ प्रमुख के की उत्तर बिहार के प्रांत संचालक विजय जायसवाल, सह संचालक गौरी प्रसाद, प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक अहम बैठक होनी है। 14 फरवरी को संघ प्रमुख औराई जाएंगे और वहां जैविक कृषि पर आधारित प्रकल्प को देखेंगे। इसी दिन मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक के पास नवनिर्मित संघ कार्यालय का संघ प्रमुख लोकार्पण भी करेंगे। 15 फरवरी को पटना होते हुए वह वापस लौट जाएंगे।
बिहार में संघ के विस्तार के नजरिया से मोहन भागवत के इससे दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज होने वाली आम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही साथ संघ की विस्तार नीति को कैसे जमीन पर उतारा जाए इसे लेकर भी चर्चा होगी। मंदिर निर्माण के लिए संघ ने फंडिंग करने का अभियान चला रखा है आज की बैठक में इसकी भी समीक्षा हो सकती है।