BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
18-Feb-2026 07:36 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME NEWS: बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में शराब तस्करों की करतूत से स्थानीय बिजली विभाग के अभियंता और कर्मी परेशान हैं। शराब धंधेबाज रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इलाके में शराब की खेप उतारने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित कर रहे हैं। वे 11 केवीए की संचरण लाइनों के तारों को बांस से सटाकर शॉर्ट-सर्किट कर देते हैं, जिससे पूरे इलाके में घंटों तक बिजली गुल रहती है।
बिजली विभाग ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है, क्योंकि इस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है और विभाग को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ता है।
जाले थाना क्षेत्र के निर्जन चौर और आसपास के इलाकों में धंधेबाज इस तरह से बिजली को बाधित करके शराब की खेप उतारते हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है और अभियंता व कर्मियों को फाल्ट खोजने में कई घंटे लग जाते हैं।
बिजली विभाग ने कई बांस जब्त कर लिए हैं, जिनका उपयोग 11 केवीए के तीनों फेज के तारों को जोड़कर बिजली बंद करने में किया गया था। कनीय अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि शराब की खेप उतारने के लिए यह धंधा कई जगहों पर किया जा रहा है। सोमवार की रात लातराहा-जाले के बीच और मंगलवार को भताही के गोनो श्मशान के पास इसी तरह की घटनाएं सामने आईं।
मौके पर शराब की टूटी-फूटी बोतलें और वाहनों के चक्के के निशान मिलने से यह साफ है कि बिजली बाधित करने का काम शराब तस्करों ने ही किया। बिजली विभाग का कहना है कि आपूर्ति ठप होने से विभाग को राजस्व की भी भारी हानि हो रही है।
जाले थाना के थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ सघन कार्रवाई जारी है। हालांकि, इस घटना में सीधे तौर पर शराब की खेप से जुड़ने की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
दरभंगा जिले के इस इलाके में रोजाना अभियंता दिन-रात मेहनत करके फाल्ट खोजने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे रहते हैं, ताकि आम जनता को निरंतर बिजली मिल सके।