Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
21-Mar-2025 07:30 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News : जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा के साथ चार साल तक यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी रूपेश सिंह ने पहले हथियार के बल पर छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर उसका शोषण जारी रखा। पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
छात्रा ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णपट्टी निवासी जनार्दन सिंह के बेटे रूपेश सिंह ने हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने थाने में शिकायत करने की बात कही, तो रूपेश और उसके परिजनों ने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद चार साल तक उसका यौन शोषण होता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन रूपेश और उसके परिवार ने जबरन गर्भपात करवा दिया।
छात्रा ने आरोप लगाया कि चार साल तक शोषण के बाद रूपेश ने शादी से इनकार कर दिया। हताश और परेशान छात्रा ने आखिरकार महिला थाने का रुख किया। उसने रूपेश पर हथियार के बल पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया।
महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया, "छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। हम पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।
इस घटना ने जमुई में हड़कंप मचा दिया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक छात्रा के साथ इतने लंबे समय तक अत्याचार होता रहा और मामला अब जाकर सामने आया। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।