ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार

Home / bihar / कोरोना अपडेट : बिहार में मिले 6133 नए मरीज, हर घंटे गिर रही...

कोरोना अपडेट : बिहार में मिले 6133 नए मरीज, हर घंटे गिर रही एक लाश, यहां देखिये सभी जिलों का आंकड़ा

15-Apr-2021 08:26 PM

PATNA : बिहार में दिनों दिन स्थिति बद से बदतर होते जा रही है. कोरोना महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 6133 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है, जिससे राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो गई है. जबकि हर घंटे एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है. 


गुरुवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे भीतर 6133 नए मरीज सामने आये हैं. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या  29 हजार 78 हो गई है. इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधान बरतने की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 1 हजार 236 लोगों की कोरोना जांच हुई है. सूबे में अबतक कुल 2 लाख 70 हजार 550 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 89.79 प्रतिशत हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई है. यानि कि बिहार में हर एक घंटे में एक व्यक्ति की लाश गिर रही है. गुरूवार को राजधानी पटना में सर्वाधिक 2105 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद में 165, बेगूसराय में 174, भागलपुर में 601, भोजपुर में 83, गया में 431, गोपालगंज में 77, जहानाबाद में 131, कटिहार में 81, मुजफ्फरपुर में 265, सहरसा में 112, समस्तीपुर में 55 और सारण में 171 नए संक्रमित मिले हैं.


गुरूवार को बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि 17 अप्रैल को राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होनी है. उस बैठक में जो भी सुझाव आएंगे, उसके बाद आगे क्या करना है, इस पर निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल हम लोग एक एक चीज पर नजर रखे हुए हैं.  जो भी बाहर से आ रहे हैं, उनका जांच करा रहे हैं. प्रतिदिन कोरोना  की जांच को एक लाख से भी अधिक बढ़ाना है. जितना अधिक जांच होगा उससे इसके फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी.


यहां देखिये सभी जिलों का आंकड़ा - 


news image


उधर बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है उससे मन में भय है. क्या आम और क्या खास, सभी लोग बुरी तरह से भयाक्रांत हैं. इस महामारी में सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं. इसके लिए सामाजि-राजनीतिक कार्यकर्ताओ को भी आगे आना होगा. स्पीकर ने बिहार के विधायकों से भी मदद की अपील की है.