BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
11-May-2021 02:21 PM
PATNA: यदि आप बिजली बिल को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ता के लिए एक एप बनाया है जिसके जरीए बिजली बिल को आसानी से जनरेट किया जा सकेगा। इसके लिए किसी कर्मचारी के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब घर बैठे लोग खुद अपने मीटर की रिंडिग कर पाएंगे।
कोरोना काल में विद्युत उपभोक्ता अब अपना मीटर रिंडिंग खुद कर पाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ता को यह सुविधा दी है। इसके तहत अब उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिंग करके उसे बिजली कंपनी को भेजेंगे जिसके बाद उन्हें बिजली बिल मिल सकेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर यह व्यवस्था की गयी है। इसके तहत पिछला बिल बनने के 35 दिन बाद या पिछला बिजली बिल भुगतान करने की अंतिम तिथि के 20 दिन बाद सुविधा एप के माध्यम से निर्देशों का पालन कर बिजली बिल बना सकेंगे। इसके साथ ही पहले की तरह भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
बिजली कंपनी ने इस समस्या के समाधान के लिए अपने सुविधा एप में नई व्यवस्था को जोड़ा है। ऐसे उपभोक्ता जिनका मीटर काम कर रहा है और आपूर्ति जारी है। वे अपना बिल स्वयं से बना सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सुविधा एप से लिंक करना होगा। मोबाइल में सुविधा एप खोलना होगा। इसमें जनरेट बिल सेल्फ सर्विस सेक्शन को क्लिक करना होगा।
जनरेट बिल के ऑप्शन पर कंज्यूमर आईडी लिखना होगा। इसके बाद जांच होने और सब कुछ ठीक रहने पर आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी और मीटर रीडिंग सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की एंट्री के बाद मीटर रीडिंग लिखने संबंधित कई विकल्प खुल जाएंगे। जिसके बाद मीटर रीडिंग की फोटो लेने के बाद उसमें सही विकल्प पर क्लिक कर मीटर रीडिंग सहित उसका फोटो खींच कर सबमिट करना होगा। सब कुछ सही रहने पर रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होगा। जिसे भविष्य के लिए भी संभाल कर रखना होगा। रिक्वेस्ट नंबर के आधार पर ही कंपनी बिजली बिल जनरेट कर देगी। हालांकि इस सुविधा का लाभ प्रीपेड स्मार्ट मीटर या सोलर रूफटॉप वाले उपभोक्ता नहीं उठा पाएंगे।