Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल
02-Aug-2025 09:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रविवार को जेडीयू का दामन थामेंगे. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. हालांकि औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है.
अशोक राम होंगे जेडीयू में शामिल
जेडीयू सूत्रो से मिली खबर के मुताबिक बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल डॉ अशोक कुमार (राम) जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं. रविवार को वे पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं. जेडीयू सूत्रों ने बताया कि अशोक राम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर ली है. रविवार को सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है.
कौन हैं अशोक राम?
अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं. वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. 6 दफे विधायक रह चुके अशोक राम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं. वे बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं. वे बिहार में कांग्रेस का दलित चेहरा रहे हैं.
कृष्णा अल्लावरू से हुई परेशानी
फर्स्ट बिहार न्यूज ने पार्टी बदलने को लेकर अशोक राम से बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं तो उनका जवाब था कि कल तक इंतजार कीजिये. अशोक राम ने कहा कि जो होगा वो कल यानि रविवार को होगा. अशोक राम ने जेडीयू में शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया.
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद अशोक राम परेशानी में थे. काफी सीनियर नेता होने के बाद उन्हें हाशिये पर रख दिया गया था. अशोक राम जिस जाति से आते हैं उसी जाति से आने वाले राजेश राम को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया था. वहीं पार्टी के कार्यक्रमों से भी अशोक राम को अलग-थलग रखा जा रहा था. इसके बाद अशोक राम ने दूसरी पार्टियों में संभावनायें तलाशना शुरू किया. उन्हें जेडीयू में शामिल होकर अपनी राजनीति बचाये रखने का मौका मिल गया.