Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
20-Dec-2025 07:13 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बर्फीली पछुआ हवा का प्रवाह अब मैदानी इलाकों तक फैलने लगा है, जिससे बिहार में ठंड और कनकनी तेजी से बढ़ गई है। पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकल सकी है, जिससे अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर खासतौर पर दोपहर के समय महसूस किया जा रहा है, जब आमतौर पर कुछ राहत मिलती है, लेकिन इस बार दिन में भी ठंड बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार के जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण बिहार में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण बिहार में कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। इसी वजह से दिन के समय भी लोगों को ठंड का तीखा एहसास होगा।
हालांकि, मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बीच-बीच में सूरज के दर्शन हो सकते हैं, जिससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के 22 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि शेष जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। इस बीच ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है।
राजधानी पटना में शनिवार को भी मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दिनभर कनकनी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। शुक्रवार को पटना में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर तक मध्यम स्तर का हो गया। लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकलने और कोहरे के कारण राजधानीवासियों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा।