ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / bihar / Bihar Co: महिला सीओ...पुरूष मित्र के साथ जंगल में क्या कर रही थीं...

Bihar Co: महिला सीओ...पुरूष मित्र के साथ जंगल में क्या कर रही थीं ? स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पूछा- यही काम करते हो ? वीडियो वायरल...तीन धराए

कैमूर पहाड़ी स्थित गीता घाट वॉटरफॉल के पास सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी अपने एक पुरुष मित्र के साथ गई थीं। गाड़ी को किनारे खड़ा कर दोनों पहाड़ की ओर गए, जिसे देख स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और आपत्तिजनक सवाल पूछते हुए वीडियो बना लिया।

19-Jul-2025 10:49 AM

By First Bihar

Bihar Co: बिहार की एक महिला सीओ अपने मित्र के साथ जा रही थी. सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पहाड़ किनारे जंगल में गईं, तभी ग्रामीणों ने देख लिया. इसके बाद स्थानीय युवको ने महिला सीओ और उसके मित्र को घेर लिया. घेर कर गांव वालों ने महिला सीओ के साथ रहे शख्स की जमकर क्लास लगाई. वीडियो में महिला सीओ के साथ रहे युवक कहते सुनाई पड़ रहा...इतनी दूर से आये हैं और तुम सब इस तरह कर रहे हो. इस ग्रामीण कहते सुनाई पड़ रहे कि तुम इसी काम के लिए इतनी दूर से आये थे ? गाड़ी दूर खड़ी कर पहाड़ तरफ क्या करने गए थे ? 

महिला सीओ...पुरूष मित्र के साथ क्या कर रही थीं..? वीडियो वायरल 

महिलाओ सीओ और उनके दोस्त का वीडियो अब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 1st Bihar/Jharkhand नहीं करता है.  वायरल वीडियो सासाराम की है. दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरूआ के पास कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल के निकट सूर्यपुरा अंचलाधिकारी को घेर लिया गया. वो एक मित्र के साथ निजी कार से जा रही थी. बताया जाता है कि दोनों गाड़ी खड़ी कर सड़क किनारे पहाड़ की तरफ गए। स्थानीय लोगों को कुछ आभास हुआ । इसके बाद सभी ने महिला सीओ और उनके पुरूष दोस्त को घेर लिया. गांव वाले वीडियो बनाने लगे. वीडियो में स्थानीय युवक सीओ के साथ रहे युवक से पूछ रहे- आईडी दिखाइए. पहाड़ में यही काम करना है आपलोगों को ? इस पर महिला सीओ के साथ रहे युवक कह रहा...प्रशासन की गाड़ी है. इस पर गांव वाले कह रहे कि पहाड़ में आकर यही सब काम कर रहे हो ? कहां के सीओ की गाड़ी है ? जंगल में रंगरेलियां मनाने आये हो  ? गाड़ी खड़ी कर इतनी दूर क्यों गए थे आपलोग ? इसी बीच कुछ युवक महिला सीओ से उलझने लगे, तभी अन्य युवकों ने महिला सीओ से बात करने से रोका. इस पर सीओ के दोस्त ने कहा कि कितनी दूर से आया हूं ...और तुम सब ये करने लगे. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि दूर से इसी काम के लिए आये हो ? इसके बाद विवाद बढ़ने लगा. सीओ के साथ रहे युवक ने कहा कि अब ज्यादा हो रहा है..प्रशासन को इसकी सूचना देंगे. इस पर गांव वालों ने कहा कि बता दो, हम वीडियो बना रहे हैं. बात बिगड़ने के बाद महिला सीओ वहां से तेजी से आगे बढ़ते हुए दिख रही हैं. 

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

बता दें, यह घटना सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरूआ के पास कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल के निकट हुई। सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी एक मित्र के साथ निजी कार से वहां जा रही थीं। तभी कुछ लफंगों ने उनकी कार को रोककर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर 7-8 लफंगे एकत्र हो गए और कार के शीशे पर मुक्कों से प्रहार किया। बदमाशों ने सड़क पर बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया. बताया जाता है कि अंचलाधिकारी का मोबाइल व बैग भी छीन लिया। दरिगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।