ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Bihar News: बिहार देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में होगा शामिल, नीतीश...

Bihar News: बिहार देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में होगा शामिल, नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा। मुख्यमंत्री बुधवार को गया जी में आयोजित दो दिवसीय ‘मंथन 2025’ कार्यशाला में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे।

18-Dec-2025 08:27 AM

By First Bihar

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा। मुख्यमंत्री बुधवार को गया जी में आयोजित दो दिवसीय ‘मंथन 2025’ कार्यशाला में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को तेजी से और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें। साथ ही कहा कि सभी काम पूरी संवेदनशीलता, लगन और ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए किए जाने चाहिए, क्योंकि जनता उनकी सेवाओं से काफी उम्मीदें रखती है।


मुख्यमंत्री ने गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में ‘मंथन 2025’ कार्यशाला का उद्घाटन किया और सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्तों और जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।


मुख्यमंत्री ने बिपार्ड परिसर में अवस्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पूरे परिसर का जायजा लिया।


इस अवसर पर विधायक मनोरमा देवी, ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन, पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि बिहार के विकास में सभी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन और जनता तक उनका सही लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे बिहार को न केवल विकसित राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को साकार करें बल्कि हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करें।