Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
03-Feb-2026 06:17 PM
By First Bihar
Bihar News: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव श्री रंजीत कुमार झा ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के ऐतिहासिक बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहे बिहार की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004–05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, जो आज वित्त वर्ष 2026–27 में बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है। अर्थात् 2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है, जो मुख्यमंत्री जी के कुशल शासन, पारदर्शी व्यवस्था और विकासोन्मुख नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।रंजीत झा ने कहा कि यह बजट सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार अवसर सृजन, किसानों की आय वृद्धि, उद्योगों को गति देने, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को वार्षिक ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता की घोषणा को अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की जनता के प्रति संवेदनशीलता, उनकी जनकल्याणकारी सोच और विकसित बिहार के संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार देश के शीर्ष विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर होगा।