बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
10-Jun-2020 07:15 PM
SASARAM : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले रोहतास जिला के नटवार निवासी हिमांशु राज से उसके घर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अजय यादव और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आप्त सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा ने मुलाकात की। उन्होनें हिमांशु का हौसला बढ़ाते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया।
बता दें कि गरीब परिवार के हिमांशु राज के पूरे बिहार में टॉप आने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी फोन कर के बधाई दी थी। नटवार जनता हाई स्कूल के छात्र हिमांशु राज ने 10 वीं की परीक्षा में कुल 96.2 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।इस सफलता के लिए उसने प्रतिदिन 14 घंटे तक की पढ़ाई की थी। दूसरे के खेत को पट्टे पर लेकर किसानी करने वाले पिता के पुत्र हिमांशु का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।
भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया कि आर्थिक संकट के कारण किसी भी स्तर पर उसकी आगे की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। हिमांशु के सपने को पूरा करने में हर स्तर पर सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नटवार प्रखंड अध्यक्ष विजय क्रांति ,महामंत्री जयराम गुप्ता एवं डिहरी के नगरमंत्री गुड्डू विश्वकर्मा आदि भी मौजूद थे।