ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
29-Nov-2025 02:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th 12th Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने साल 2025-2026 सत्र की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2026 में होनेवाली परीक्षाओं का वार्षिक केलेंडर जारी कर दिया है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 29 नवंबर को अगले साल होने वाली बिहार इंटरमीडिएट, मैट्रिक परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा का केलेंडर जारी किया है।
बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार में इंटर की परीक्षा 2 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक आयोजित की जाएगी जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फ़रवरी से 25 को होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार बोर्ड के द्वारा एआई का इस्तेमाल किया जायेगा। एआई के प्रयोग से गड़बड़ी पर रोक लगेगी।
उन्होंने बताया कि चैट बॉट के माध्यम से सभी प्रकार की सूचना छात्र-छात्राओं को मिलेंगी। इस बार भी तकनीकी प्रयोग किये जायेगे। मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट इस बार भी सबसे पहले जारी होंगे। इस बार अबतक 15,02,021 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म अप्लाई किया है।
वहीं इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,04, 241 छात्रों ने फॉर्म भरा है। दोनों ही परीक्षा के लिए 3 दिसम्बर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है।
