पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Jul-2025 12:48 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज बैठक है. बापू सभागार में आयोजित बैठक में शिरकत करने पार्टी के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं. पार्टी कार्यसमिति की बैठक में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मंच पर परिक्रमा करने लगे. वे कुर्सी पर सटे नाम को एक-एक कर पढ़ते गए,अपना नाम कहीं नहीं दिखा तो आगे से घुमते हुए पीछे से निकल गए।
मंच पर लगी कुर्सियों की गणेश परिक्रमा कर वापस लौटे अश्चिनी चौबे
बापू सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के साथ खेल हो गया. वे जब मंच पर आये तो आगे से अपनी सीट देखने लगे. उन्होंने आगे से पीछे तक घुमकर अपना नाम देखा.लेकिन किसी भी कुर्सी पर उनका नाम नहीं सटा था. लिहाजा, मन मसोस कर वापस लौट गए. अश्चिनी चौबे जब अपनी सीट तलाश रहे थे, उस वक्त दल के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह स्थिति को भांप गए, वे अपनी सीट पर खड़े होकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की. अश्चिनी चौबे ने देखा कि उनके लिए मंच पर कुर्सी नहीं गी है, लिहाजा इज्जत बचाते हुए आनन-फानन में तेज गति से वहां से निकल गए।
कुर्सी नहीं मिलने पर चौबे क्या बोले...
मंच से नीचे आने के बाद पत्रकारों ने अश्विनी चौबे से सवाल किया. उनसे पूछा गया, क्या आपके लिए कुर्सी नहीं थी ? आपको मंच पर जगह नहीं मिली ? इस पर भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें एक कार्यक्रम में जाना है. संभव है कि वे बाद में आयें.