वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
31-Jan-2026 02:39 PM
By First Bihar
Bihar Bhumi: बिहार में भूमि सुधार और जमीन से जुड़े मामलों में डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त रुख देखने को मिला। दरभंग में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और दखल-कब्जा जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मार्च महीने तक अगर जमीन से संबंधित शिकायतों और आवेदन निपटान में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका यह तेवर अधिकारियों और जमीन से जुड़े सिस्टम में सुधार की तत्काल आवश्यकता का संकेत है।
कार्यक्रम में एक फरियादी ने यह शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 2022 में जमीन से जुड़े मामले में आवेदन किया था, लेकिन अब तक उसका निपटान नहीं हुआ। इस पर डिप्टी सीएम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए CO द्वारा दाखिल-खारिज आवेदन में गड़बड़ी पकड़ ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो सिस्टम में खेल कर आवेदन रिजेक्ट कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी का नाम गलती से बदल दिया गया हो या आवेदन लंबित हो, तो मामले की पुरानी हिस्ट्री का अवलोकन करके उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के भविष्य के साथ खिलवाड़ या गलत हस्तक्षेप कतई सहन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि दाखिल-खारिज और जमीन से जुड़े सभी मामले समय पर निपटाएं और आवेदन रिजेक्ट करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम का रवैया साफ था कि भूमि विवाद और जमीन के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ तो सरकारी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बिहार सरकार की जमीन संबंधी मामलों में जवाबदेही और भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
अधिकारियों और आम जनता दोनों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि भूमि और जमीन के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम की इस सख्त नीति से यह उम्मीद है कि लंबित और अटका हुआ मामलों का निपटान तेजी से होगा और जनता को राहत मिलेगी।