देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
29-Nov-2025 08:48 AM
By First Bihar
Bihar Bhumi: बिहार में अब जमीन का राजस्व नक्शा या खाता-खेसरा मैप लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन हजारों आवेदकों की परेशानी दूर करने के लिए सीधी और तेज व्यवस्था शुरू कर दी है, जिनका ऑनलाइन आवेदन के बावजूद भी नक्शा अब तक नहीं मिला है।
विभाग ने अपने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी है कि यदि आपने biharbhumi.bihar.gov.in या भू-नक्शा पोर्टल पर आवेदन किया था और नक्शा डाउनलोड नहीं हो पा रहा या मैसेज नहीं आया तो अब सिर्फ एक मैसेज या कमेंट से समस्या का समाधान हो जाएगा।
आवेदक को अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और टोकन संख्या या एप्लीकेशन ID विभाग के X हैंडल पर कमेंट करना होगा या इनबॉक्स में भेजना है। यह जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत आवेदन की स्थिति जांचकर कारण बताएंगे और जरूरी होने पर नक्शा दोबारा जनरेट करवाकर उपलब्ध करा देंगे।
इसके अलावा विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003456215 भी जारी किया है। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक इस नंबर पर कॉल करके भी पूरी जानकारी ली जा सकती है। विभाग का कहना है कि ज्यादातर मामलों में तकनीकी गड़बड़ी, मोबाइल नंबर गलत होना या सर्वर लोड की वजह से नक्शा नहीं पहुंच पाता, जिसे अब कुछ ही मिनटों में ठीक किया जा सकता है।
यह कदम बिहार सरकार के डिजिटल भूमि सुधार अभियान का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में लाखों आवेदकों ने ऑनलाइन नक्शा डाउनलोड किया है, लेकिन कुछ प्रतिशत मामलों में देरी हो रही थी। इस नई व्यवस्था से अब आम नागरिक को अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।