पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Mar-2026 01:20 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार की पुलिस की मुस्तैदी का हाल देखिए. पुलिस थाने से हथियार और गोली की चोरी हो गए. खास बात है कि इसी थाने से कुछ समय पहले भी पुलिस के हथियार की चोरी हुई थी. लेकिन न चोर पकड़ा गया और ना पुलिस चेती.
कार्बाइन की दो मैगजीन और 35 गोली गायब
ये घटना भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना हुई है. पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि ये एक हवलदार की लापरवाही का मामला है. थाने से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब हो गई है. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने आरोपी माने जा रहे हवलदार को निलंबित कर दिया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना में प्रतिनियुक्त हवलदार दिलीप कुमार यादव अवकाश पर गए थे. छुट्टी के बाद 7 मार्च 2026 को ड्यूटी पर लौटे। इस दौरान उन्हें पता चला कि बैरक में रखे उनके बैग से कारबाइन की दो मैगजीन और 35 राउंड गोली गायब है।
हवलदार सस्पेंड
मामले की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष की ओर से भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने हवलदार दिलीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
पहले भी इसी थाने से हुई थी चोरी
बता दें कि नवगछिया के इसी भवानीपुर थाने से एक बार पहले भी सिपाही का हथियार और गोली चोरी हुई थी. उस मामले भी सिर्फ सिपाही पर कार्रवाई हुई थी। सवाल ये उठ रहा है कि लगातार एक ही थाने में दो साफ़ हथियार गोली की चोरी कैसे हो गई.
SP ने जारी किया निर्देश
वैसे अब एसपी पुलिस कार्यालय से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किया गया है। उन्हें कहा गया है कि अगर वे छुट्टी पर जा रहे हैं तो कि पहले अपने-अपने हथियार और गोला-बारूद संबंधित मालखाना या पुलिस लाइन में जमा कर दें. एसपी ने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नवगछिया एसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों को भी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।