ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Home / bihar / Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के इस अफसर के खिलाफ होगा एक्शन !...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के इस अफसर के खिलाफ होगा एक्शन ! भू-अर्जन से जुड़ा है मामला....

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सत्य प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। एनएचएआई परियोजना में देरी और दो वर्षों तक स्पष्टीकरण नहीं देने के कारण यह कदम उठाया गया। संचालन पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

23-Jul-2025 09:31 AM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है. जहानाबाद के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश जो वर्तमान में भोजपुर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित है, इनके खिलाफ गंभीर आरोप थे.

जहानाबाद जिला अंतर्गत एनएचएआई परियोजन में विलंब करने संबंधी आरोप थे. पथ निर्माण विभाग ने इनके खिलाफ 7 जुलाई 2022 को रिपोर्ट किया था. पथ निर्माण विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 अगस्त 2022 को ही सत्य प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा था. कई पत्र देने के बाद भी 2 वर्षों तक सत्य प्रकाश ने शो-कॉज का जवाब नहीं दिया . इसी बीच 30 जनवरी 2025 को पथ निर्माण विभाग ने सत्य प्रकाश के खिलाफ आरोप पत्र उपलब्ध कराया.

पथ निर्माण विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सत्य प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि जहानाबाद के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश अपने बचाव में संचालन पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखें.