LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
21-Jul-2025 01:49 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर का विवादों से गहरा नाता रहा है. यहां नियुक्ति में बड़े स्तर पर खेल किया जाता है. नियुक्ति में धांधली की शिकायत से सरकार भी परेशान है. लिहाजा राज्य सरकार विश्वविद्यालय से नियुक्ति का अधिकार वापस लेगी. इसके लिए विधानमंडल के चालू सत्र में बिहार कृषि विध्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया गया है.
विधानसभा में विधेयक...कृषि विवि के अधिकार पर चला डंडा
विधि विभाग द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया है. इसके माध्यम से नियमों में बदलाव किया जायेगा. अब कृषि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय शिक्षक, शोध एवं प्रसार शिक्षा तथा अन्य संबंधित पदों का सृजन राज्य सरकार की अनुमति से किया जायेगा. इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना कृषि विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग या राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत अन्य अयोगों को भेजा जायेगा. इसके साथ ही तकनीकी और अराजपत्रित पदों का सृजन विश्वविद्यालय राज्य सरकार की अनुमति से करेगा. इन पदों पर नियुक्ति की अधियाचना कृषि विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी सेवा आयोग या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अन्य आयोग को भेजा जायेगा,ताकि बहाली की प्रक्रिया पूरी हो सके.
सबौर विवि से छीन गया अधिकार
कृषि विभाग की तरफ से कहा गया है कि, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में की गई नियुक्ति विवादों में है. इस संबंध में लगातार शिकायत मिल रही है. अभ्यार्थियों एवं अन्य लोगों के द्वारा तरह-तरह की जानकारी दी जा रही है .जिससे नियुक्ति की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता पर प्रश्न उठता है .बिहार सरकार के अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसे पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा किए जाने का प्रावधान किया गया है. ऐसे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 2010 की विभिन्न धाराओं में संशोधन आवश्यक समझा गया है .
नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियम में बदलाव जरूरी-कृषि विभाग
कृषि विभाग की तरफ से लाये गए विधेयक में कहा गया है कि, कृषि अनुसंधान, शिक्षा की गुणवत्ता, व्यवस्था को विकसित करने तथा नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, विवाद मुक्त एवं विश्वसनीय तरीके से योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो, इसके लिए धारा में संशोधन जरूरी है.