पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला?
27-Apr-2025 11:31 AM
By RANJAN
Bihar Accident: बिहार के कैमूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ-मोहानिया पथ पर परसिया गांव के पास का है।
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चार युवक भभुआ के बारे गांव से मोहनिया जा रहे थे, तभी मोहनिया की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के मंटू पटेल का पुत्र आदर्श पटेल, स्वर्गीय पप्पू तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी, और जितेंद्र यादव का पुत्र भोलू यादव के रूप में हुई हैं। वहीं घायल युवक की पहचान प्रभु गोंड के पुत्र विकास गोंड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार चार लड़के तेज रफ्तार से परसिया गांव के पास जा रहे थे, तभी मोहनिया से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और घायल युवक के इलाज में भी मदद की जाए। साथ ही, ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त यातायात नियमों का पालन कराया जाए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।