Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
26-Dec-2022 08:32 AM
GAYA : घर, मंदिर और मैरिज हॉल में आयोजित शादियां तो आम है लेकिन गया जिले से शादी की एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में ही लड़के और लड़की ने शादी रचा ली। इस शादी के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के साथ-साथ अस्पताल के भी कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन इस जोड़े को ICU में ही शादी क्यों करनी पड़ी ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मामला गया जिले के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पीटल। गुरारू प्रखंड के बाली गांव के रहने वाले ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा की तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उन्हें अर्श अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक बता दी और साथ ही ये भी कहा कि किसी भी वक्त मरीज़ की मौत हो सकती है। ऐसे में मरीज पूनम कुमारी ने अपनी आखिरी इच्छा जताते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी चांदनी की शादी देखकर मरना चाहती हूं।
दरअसल, चांदनी का इंगेजमेंट 26 दिसंबर को होने वाला था लेकिन मां की इच्छा पूरी करनेव के लिए उसने कल यानी रविवार को ICU में ही शादी कर ली। शादी पूरी होने के दो घंटे बाद ही मरीज़ की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इस तरह की कहानी आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखी होगी लेकिन ये अनोखी शादी हर किसी को याद रहेगी।