ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / बिहार: आज जारी हो सकती है कोविड की नई गाइडलाइन, शादी और स्‍कूल-कालेज...

बिहार: आज जारी हो सकती है कोविड की नई गाइडलाइन, शादी और स्‍कूल-कालेज से जुड़े फैसले पर निगाहें

20-Jan-2022 10:14 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद पांच जनवरी से 21 जनवरी तक गाइडलाइन जारी की गई थी. इसके तहत शिक्षण संस्थान, मंदिर और मॉल समेत कई चीजों पर सरकार ने सख्ती दिखाई. औए सभी को पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए. इस गाइडलाइन की समयसीमा कल यानी 21 जनवरी को खत्‍म हो रही है. ऐसे में राज्य में कोरोना के मामलों और स्थिति को देखते हुए आज गाइडलाइन को लेकर आज बैठक हो सकती है.


बता दें आज शाम तक नई गाइडलाइन जारी किए जाने की उम्‍मीद है. इसमें बाजार को रियायतें, शादी-विवाह के लिए लोगों के आने की सीमा, शैक्षणिक संस्‍थान खोलने और परीक्षाओं के  संबंध में निर्देश दिए जा सकते हैं. फिलहाल राज्य में कोरोना के मामले अभी सामान्य है. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही पटना में मरीज मिलने भी कम हो गए हैं. 


संक्रमण के घटते मामलों को लेकर इतना तय है कि सरकार कोई नई पाबंदी लागू नहीं करेगी. जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर यह तय होगा कि पाबंदियों का दायरा घटाया जाए या फिलहाल इसी गाइडलाइन को जारी रखा जाए. बता दें कि बुधवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह तय हुआ कि गुरुवार को जिलों से मिले फीडबैक के आधार पर नए प्रतिबंधों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता.


हालांकि सरकार कोई ढील देने के मूड में नहीं दिख रही है. कुछ दिनों पहले हुई बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने साफ कर दिया था. अधिकारियों से कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण के नए केस कम हो रहे हैं. लेकिन सख्ती में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. जो प्रतिबंध लागू हैं उनका कड़ाई से पालन जारी रहे. फिलहाल किसी भी प्रकार के नए प्रतिबंध राज्य में लागू नहीं किए जाएंगे.