Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
23-Mar-2025 08:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्ताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अस्ताल के डॉक्टर उनके 10 महीने के मृत बच्चे का इलाज करते रहे और पैसे एंठते रहे। जब शव से बदबू आने लगी तो उन लोगों ने म़त बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
10 महीने के मृत बच्चे की मां अनिमा ने आरोप लगाया कि मेरे बच्चे की मौत के बाद भी उसे जिंदा बता कर पैसा लिया गया है। हद तो तब हो गयी, जब बच्चे के शव से बदबू आने लगी। इसके बाद उसे जिंदा बता कर दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा गया। जब दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की मौत 48 घंटे पहले ही हो चुकी है।
बच्चे की मां अनिमा ने बताया कि बुधवार को बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, तो उसे अस्ताल में भर्ती कराया गया। यहां आने के दो-तीन घंटे के बाद ही बच्चा मर चुका था, लेकिन तीन दिनों तक मरे हुए बच्चे का इलाज डॉक्टरों ने किया। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही करने का भी आरोप लगा रहे है। हालांकि, उन्होंने इसकी शिकायत करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अस्पताल हमसे माफी मांगे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग रेफर करने वाले डॉक्टरों से पूछने गये, तो हाथापाई करने लगे। यही नहीं, गलत आरोप लगा कर अपने स्टाफ से कह कर बाहर निकालने लगे। मृत बच्चे का परिवार दीघा के बाटा में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर मौके पहुंची और घंटों समझाने के बाद मामला शांत हुआ।