पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Jun-2025 11:58 AM
By Viveka Nand
Bihar News: अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी गायिका सह नृत्यांगना बिजली रानी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. दोनों किडनी खराब हो गई है. लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है. लोक गायिका की माली हालत खराब है,लिहाजा इलाज में पैसे की कमी आ रही है. भाजपा के विधान पार्षद संजय मयूख ने बिहार सरकार से बात की है और स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि सरकार बिजली रानी को हर संभव स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करायेगी.
अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी गायिका सह नृत्यांगना बिजली रानी की बेटी रेखा रानी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है. दोनों किडनी खराब होने की जानकारी नवंबर 2024 में मिली. तब से वे अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं. भोजपुरी गायक पवन सिंह इलाज में मदद कर रहे हैं, उनके सहयोग से लखनऊ में इलाज जारी है. लेकिन बेहतर इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है. उनकी मां की उम्र सत्तर साल से अधिक हो गई है. भोजपुरी गायिका की बेटी ने सरकार से गुहार लगाई है कि मदद करे.
इधर, भाजपा के विधान पार्षद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने इस संबंध में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से बात की है. उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध लोक गायिका बिजली रानी की दोनो किडनी खराब होने की जानकारी मिलने के बाद मैंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात की है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि सरकार बिजली रानी को हर संभव स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराएगी. मैं उनकी पुत्री रेखा रानी से भी लगातार संपर्क में हूँ . ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
बता दें, बिजली रानी अपने जमाने की मशहूर भोजपुरी कलाकार थी. पूरे दक्षिण बिहार में बिजली रानी का जलवा था. भोजपुर,शाहाबाज, मगध के क्षेत्र में बिजली रानी की जबरदस्त मांग थी. बिजली रानी का प्रोग्राम देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता था.