Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
23-Apr-2025 11:26 AM
By First Bihar
Bhojpur Shaurya Diwas: 1857 की स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और बिहार के गौरव बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर भोजपुर जिले के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सोनाली सिंह ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का आयोजन नगरी प्रचारिणी सभा, आरा द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सोनाली सिंह ने कहा, "यह दिन केवल इतिहास को याद करने का नहीं, बल्कि उस अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिसने हमें स्वाभिमान और आज़ादी के अर्थ सिखाए।"
इस अवसर पर भोजपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक डी. राजन, डीडीसी अनुपमा सिंह, सांसद सुदामा प्रसाद, सहित कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह सक्रवार, और पद्मश्री भीम सिंह भावेश ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करते हुए इस आयोजन ने शौर्य और बलिदान की नई पीढ़ी को प्रेरित किया।
विजयोत्सव के माध्यम से आरा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वीर कुंवर सिंह जैसे रणबांकुरों की स्मृति और उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। यह आयोजन इतिहास की स्मृति से आगे बढ़कर एक जीवंत प्रेरणा बन गया।