ब्रेकिंग न्यूज़

Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी

Bihar News: चिराग की रैली में दिव्यांग युवक से धक्का-मुक्की, ट्राईसाइकिल क्षतिग्रस्त; बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के नारे को बताया झूठा

Bihar News: आरा में चिराग पासवान के कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग युवक के साथ धक्का-मुक्की हुई है। इस दौरान उसकी ट्राईसाइकिल भी टूट गई।

08-Jun-2025 05:03 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar News: रविवार को आरा में आयोजित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के "नव संकल्प महासभा" रैली के दौरान एक दिव्यांग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार सामने आया है। भीड़ और कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की में दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को चोटें भी आईं।


जानकारी के अनुसार, दिव्यांग युवक चिराग पासवान से मिलकर सहायता की गुहार लगाना चाहता था। लेकिन जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल पहुंचा, गेट पर उसे रोक दिया गया। जबरदस्त भीड़ के बीच वह धक्का-मुक्की का शिकार हो गया और उसकी ट्राईसाइकिल भी भीड़ में टूट गई।


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चिराग पासवान के मंच से जाने के बाद भी, वह दिव्यांग युवक घंटों घायल अवस्था में मैदान में पड़ा रहा लेकिन किसी भी नेता या कार्यकर्ता ने उसकी मदद नहीं की। दिव्यांग ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, चिराग पासवान 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की बात करते हैं, लेकिन उनके ही कार्यक्रम में मेरे साथ ऐसा व्यवहार हुआ। अगर यही बिहार फर्स्ट है, तो ये नारा सिर्फ जुमला है।