ब्रेकिंग न्यूज़

अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

Home / bihar / bhojpur-news / Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी...

Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; 7 लोग घायल

Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले में NH पर अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें मौके पर ही एक की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल है, जिनका इलाज चल रहा है.

24-May-2025 03:38 PM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना पीरो-बिहटा हाईवे पर सिकरहटा खुर्द गांव के पास उस समय हुई जब बरातियों से भरी एक अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पलट गया और सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही एक बराती की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसे का मुख्य कारण पिकअप चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। सभी घायलों को तुरंत पीरो और आरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय कल्लू कुमार के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के संजौली थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी भोला राम का पुत्र था। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था।


हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक व पिकअप चालक की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इस घटना ने एक खुशियों भरे समारोह को मातम में बदल दिया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रशासन ने मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।