ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम

Bhojpur News: बड़हरा से पांच हजार तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने श्रद्धालुओं का जत्था किया रवाना

Bhojpur News: बड़हरा विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तीर्थ यात्रा पहल के तहत 5,000 तीर्थयात्रियों को अयोध्या भेजने के संकल्प की अगली कड़ी में, 19 अगस्त को कोइलवर से 150 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया।

19-Aug-2025 07:54 PM

By FIRST BIHAR

Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर अजय सिंह द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को कोइलवर प्रखंड के पचैना बाजार से दो बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया गया।


इस जत्थे में सोनघट्टा और पचैना क्षेत्र के लगभग 150 श्रद्धालु शामिल हुए। पचैना बाजार से रवाना हुई बसों को समाजसेवी अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यात्रियों को विदा करने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।


अजय सिंह की यह पहल न केवल धार्मिक भावनाओं को सशक्त कर रही है, बल्कि बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी नई दिशा दे रही है। अब तक इस अभियान के तहत 1,350 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रत्येक जत्था बड़हरा की जनता के दिलों में आस्था और विश्वास की नई रोशनी जगा रहा है।