Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
27-Jun-2025 05:54 PM
By FIRST BIHAR
Ara News: भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर स्थित बुनियादी विद्यालय प्रांगण में 29 जून को किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह और तैयारियां चरम पर हैं।
इस समारोह का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमिका, संघर्ष और योगदान के लिए सम्मानित करना है। आयोजक अजय सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक समारोह नहीं, बल्कि एक जन-संवाद भी होगा, जिसमें किसानों की समस्याएं, उनके समाधान और खेती के नए तकनीकी उपायों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसानों को प्रेरित करने के लिए संवाद आयोजन। किसानों को अजय सिंह से संवाद करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम में कई प्रमुख किसान नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। आमंत्रण जिलाधिकारी भोजपुर सहित जिला कृषि पदाधिकारी को भी भेजा गया है।
आयोजक अजय सिंह का कहना है कि यह समारोह किसानों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। समाजसेवी अजय सिंह ने कहा, हमारे किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, वे राष्ट्र निर्माता भी हैं। यह मंच उनके लिए सम्मान और सहयोग का प्रतीक बनेगा। बड़हरा के किसानों में इस समारोह को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है कि यह आयोजन भविष्य में कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाएगा।