ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / bihar / भोजपुर के लाल ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, मां बोली इतना पढ़ता...

भोजपुर के लाल ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, मां बोली इतना पढ़ता था कि डर लगता था कही पागल न हो जाए

26-May-2020 02:36 PM

By KK Singh

ARRAH : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में भोजपुर के लाल शुभम कुमार ने तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया है।शुभम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक के लक्ष्य को छुआ है। मां बेटे की सफलता से गदगद हैं। उनका कहना है कि बेटा इतना पढ़ता था कि देखकर लगता था कि कही वो पागल न हो जाए। 


मध्यवर्गीय परिवार के रहने वाले शुभम शहर के हरखेन कुमार ज्ञान स्थली स्कूल का छात्र है। शुभम इस सफलता को हासिल करने के बाद सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। वहीं इस बड़ी कामयाबी के  लिए  शुभम अपने मम्मी-पापा जी और अपने शिक्षक का हाथ मानता है। जबकि परिवार वालों का कहना है कि वह रोजाना  10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था जिसकी वजह से उसे ये बड़ी सफलता मिली है। घर वाले एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां बांट रहे हैं। वहीं मुहल्ले वालों का भी बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।


शुभम मूल रूप से शहर के आरण्य देवी मुहल्ले का रहना वाला है।उनके पिता एक छोटे मोटे व्यवसायी है।शुभम की मां ने बताया कि इसकी पढ़ाई देखकर उन्हें अक्सर काफ़ी चिंता होती थी कि इतनी देर पढ़ाई के बाद कहीं शुभम की मानसिक स्थिति ना बिगड़ जाए, लेकिन उसकी दिन रात की मेहनत ने आज सबको गर्वान्वित कर दिया है।