ब्रेकिंग न्यूज़

‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी

Home / bihar / Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी;...

Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल

Patna News: पटना की एक युवती ने भोजपुर निवासी इमरान नामक युवक पर धोखे से शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है।

13-Oct-2025 09:58 AM

By First Bihar

Patna News: पटना की एक युवती ने भोजपुर निवासी इमरान नामक युवक पर धोखे से शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इमरान ने खुद को ‘सोनू’ नामक हिंदू युवक बताकर उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली।


पुलिस के अनुसार, आरोपी इमरान भोजपुर जिले का रहनेवाला है और वर्तमान में पटना के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे, जहां मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना। करीब दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद युवती को पता चला कि सोनू वास्तव में इमरान है।


युवती के विरोध करने पर इमरान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह सच्चा प्यार करता है। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे। आरोप है कि शादी के बाद इमरान ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया।


पीड़िता ने बताया कि इमरान उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और छह साल तक जानबूझकर संतान नहीं होने दी। चार महीने पहले इमरान ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना की प्रभारी ने बताया कि दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन आरोपी इमरान उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने धोखाधड़ी, प्रताड़ना और दूसरी शादी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।