वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
28-Jan-2021 07:17 AM
PATNA : जनवरी के महीने में सर्दी ने बिहार को पूरी तरह से ठीठुरा कर रखा हुआ है। बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है और राज्य के लगभग 12 जिलों के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत सुपौल, अररिया, सहरसा, किशनगंज, नालंदा, पूर्णिया, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा और लखीसराय के लिए मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक वहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। इन जिलों में कोल्ड डे वाली स्थिति बनी हुई है। पूरे बिहार के लोग कोहरे का सामना कर रहे हैं और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने कनकनी बना रखी है।
उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से राज्य के लगभग 9 जिलों में भीषण शीतलहर है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से लेकर 11 डिग्री तक नीचे आ चुका है। राजधानी पटना में लोग ठंड से परेशान हैं। गुरुवार की सुबह भी पटना में भीषण कोहरा छाया रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अभी सर्दी का यह मिजाज जारी रहेगा और फिलहाल पटना समेत ज्यादातर जिलों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। पटना और गया में सबसे ज्यादा ठंड देखी जा रही है।
बुधवार को गया और पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक ठंडा डेहरी रहा यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक झारखंड के आसपास एक प्रतिचक्रवात का मोशन बना हुआ है जिसके कारण पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में शुक्रवार से ठंड में थोड़ी गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया गया है।