पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Jun-2021 06:56 AM
PATNA : पिछले 24 घंटे में बिहार के अंदर हुई जोरदार बारिश ने नदियों में एक बार फिर से उफान पर ला दिया है। गंडक और बूढ़ी गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही है बाकी नदियों के जलस्तर में भी काफी इजाफा हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि यह सभी नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। उत्तर बिहार के जिलों के लिए राहत की दूसरी खबर यह है कि नेपाल में इस दौरान भारी बारिश नहीं हुई है। इस वजह से कोसी और गंडक के डिस्चार्ज में बहुत मामूली वृद्धि हुई है।
बिहार के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है। पटना समेत तीन जगहों पर बारिश 100 मिलीमीटर से ज्यादा रिकॉर्ड की गई है जबकि 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश से रिकॉर्ड करने वाले जगहों की संख्या 10 है। पटना में सबसे ज्यादा 146 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है इसके अलावे तैयबपुर में 118 और हाजीपुर में 125 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना के श्रीपालपुर के साथ-साथ इंद्रपुरी, चनपटिया, हाथीदह, डुमरिया घाट और समस्तीपुर में 55 से 81 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
गंडक नदी डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक रोसरा में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद शनिवार को बराह क्षेत्र में कोसी का डिस्चार्ज 77000 पर और बराज पर 1 लाख 6000 क्यूसेक था। गंडक का डिस्चार्ज भी वाल्मीकि नगर बराज पर एक लाख क्यूसेक के आसपास रहा। अन्य नदियों की बात करें तो कोसी नदी बाल तारा में खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर नीचे बह रही है जबकि बागमती नदी रोसड़ा में रेल पुल के पास 26 सेंटीमीटर ऊपर चढ़कर खतरे के निशान को पार कर गई है। इन नदियों के जलस्तर में और इजाफे का अनुमान है।