डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
14-Dec-2025 06:34 PM
By First Bihar
KAIMUR: चार साल पुराने हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अधौरा थाना क्षेत्र के तेलहाड़ कुंड में हुए जंग बहादुर पासवान हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
डीएसपी ने बताया कि 16 दिसंबर 2021 की रात अधौरा थाना क्षेत्र स्थित तेलहाड़ कुंड में जंग बहादुर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता के आवेदन पर अधौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मुरारी सिंह, निवासी ग्राम राधा खाड़, को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
आगे की जांच में दूसरे आरोपी शहनाज अंसारी, पिता इस्लाम अंसारी, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर का नाम सामने आया। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को थाना लाए जाने के दौरान वह वाहन से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अधौरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और प्रोबेशनल पदाधिकारी वर्षा सिंह ने साहस दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार शहनाज अंसारी एक शातिर अपराधी है और उत्तर प्रदेश के चंदौली, रॉबर्ट्सगंज सहित भभुआ क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जंग बहादुर पासवान की हत्या आपसी लेन-देन के विवाद में की गई थी और इस कांड में कुल दो आरोपी शामिल थे। डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि प्रोबेशनल पदाधिकारी वर्षा सिंह की बहादुरी और तत्परता को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।