Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
05-Aug-2025 01:03 PM
By Viveka Nand
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बेगूसराय के वीरपुर अंचल के अंचल अधिकारी को दंड दिया है. इनके खिलाफ तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है. विभाग के संयुक्त सचिव ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है .
बांका जिले के तत्कालीन राजस्व अधिकारी भाई बिरेन्द्र पर ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत करने के बाद इसी दस्तावेज पर फिर से स्वीकृत करने, दाखिल खारिज अधिनियम का उल्लंघन करने जैसे आरोप हैं. इस तरह का मामला सामने आने के बाद विभाग ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा था. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने माना है कि राजस्व अधिकारी को दाखिल खारिज के मामले अस्वीकृति के बाद फिर से स्वीकृत नहीं करना चाहिए था, बल्कि आवेदक को भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में अपील करने को निर्देशित किया जाना चाहिए.
तीन वेतन वृद्धि पर रोक के दंड के साथ ही अनुशासनिक कार्यवाही खत्म
आरोपी पदाधिकारी भाई बिरेन्द्र ने इस बिंदु पर चूक की है. ऐसे में अनुशासनिक प्राधिकार ने भाई वीरेंद्र को संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाकर अनुशासनिक कार्रवाई को समाप्त कर दिया है.