Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा
19-Apr-2020 09:12 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : कोरोना संकट के बीच बिहार पुलिस अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रही है। लॉकडाउन के मुक्कमल बनाकर कोरोना को भगाने में पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। पुलिस गरीबों को भोजन और दवा पहुंचा रही है। इस बीच भागलपुर पुलिस की अनोखी पहल सामने आयी है। लॉकडाउन के बीच बच्चों को बर्थडे सेलिब्रेट करने पर भी आफत है पर एसएसपी अंकल ने ऐसा रास्ता निकाला कि पुलिस खुद बच्चों के बीच गिफ्ट लेकर पहुंच गयी बर्थडे सेलिब्रेट करने।
लॉकडाउन के बीच बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेशन भी फीका पड़ गया है। बच्चे धूम-धड़ाका चाहते हैं लेकिन लॉकडाउन के बीच ये सबकुछ मुमकिन नहीं हो पा रहा। बच्चों के दोस्त बर्थडे पार्टी में शरीक नहीं हो पा रहें। ऐसे ही कुछ मासूम छोटे बच्चों के अभिभावकों ने एसएसपी आशीष भारती से गुहार लगायी तो उन्होनें बच्चों के जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। अपने मातहत अधिकारियों को बच्चों के घऱ में केक और गिफ्ट लेकर भेजा। बच्चों को गिफ्ट दिया और बर्थडे विश किया। इस दौरान घर वालों से लेकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी।
जगदीशपुर प्रखंड के फुलवरिया गांव के मनोज दुबे अपनी छह साल की बेटी दीया के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर परेशान थे। मासूम बेसब्री से अपने बर्थडे का वेट कर रही थी। परिवार वाले भी मायूस थे कि लॉकडाउन में वो कैसे बर्थडे सेलिब्रेट करें। उन्होनें परमिशन के लिए एसएसपी आशीष भारती से गुजारिश की कुछ इसी तरह कोतवाली इलाके के रहने वाले महेन्द्र जैन भी अपनी पोती के बर्थडे को लेकर परेशान थे।
एसएसपी आशीष भारती ने दोनों अभिभावकों की गुजारिश की पार्टी का परमिशन देना तो मुश्किल था लेकिन उन्होनें अपनी तरफ से पहल करते हुए अपने मातहत अधिकारियों को बर्थडे केक और गिफ्ट के साथ बच्चों के घर भेजा जहां पुलिस वालों ने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। भागलपुर के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी निशार अहमद दीया के घर गिफ्ट लेकर पहुंचे तो इधर इशिता के घर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह केक और गिफ्ट लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों की परिवारों की खुशी देखते ही बन रही थी। पुलिस का ये छोटा सा प्रय़ास कामयाब रहा। लॉकडाउन में थोड़ी सी हंसी और थोड़ी खुशी मिल गयी।