ब्रेकिंग न्यूज़

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; पत्नी...

Bihar News: राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; पत्नी ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया।

01-Jul-2025 07:26 AM

By First Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, रीतलाल यादव का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया था, जिसके चलते रात करीब 9:30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया।


बता दें कि सुरक्षा कारणों से डेढ़ माह पूर्व रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से स्थानांतरित कर भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा के तृतीय खंड में रखा गया था। जेल प्रशासन से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।


इस बीच, विधायक की पत्नी रिंकू देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रही हैं कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, "मेरे पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अगर कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।" हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान द्वारा नहीं की गई है।


रीतलाल यादव की छवि एक विवादास्पद राजनेता की रही है। कुछ समय पूर्व पटना के एक बिल्डर कुमार गौरव ने विधायक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद पुलिस ने रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। हालाँकि, बाद में उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


स्वयं रीतलाल यादव ने पहले आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी और इस साजिश के तहत एके-47 जैसी हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना थी। उन्होंने कोर्ट में यह बयान दिया था कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है।


घटना के बाद अब तक राजद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और उचित समय पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। वहीं विपक्षी दलों ने इस मामले पर सरकार की जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। रीतलाल यादव की मेडिकल स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा अब तक नहीं दी गई है। परिजनों ने मांग की है कि सरकार मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करे।