25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
27-Jan-2025 08:41 AM
By First Bihar
Gopal mandal : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल अक्सर किसी न किसी वजहों से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर उनके नाम की चर्चा शुरू हुई है। इस दफे जदयू के विधायक कुर्सी को लेकर भड़क गए। कुर्सी को लेकर विधायक इतने नाराज हुए कि उन्होंने कुर्सी पर बैठे एक शख्स को उठा कर पीछे भेज दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हंगामा मच गया।
दरअसल, भागलपुर जिले में एक समारोह के दौरान विधायक नाराज हो गए। जदयू के विधायक कुर्सी को लेकर भड़क गए। कुर्सी को लेकर विधायक इतने नाराज हुए कि उन्होंने कुर्सी पर बैठे एक शख्स को उठा कर पीछे भेज दिया। इतना ही नहीं विधायक काफी नाराज होकर युवक को डांटने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
विधायक एक कुर्सी पर बैठे हैं और एक अन्य शख्स को उसकी कुर्सी से उठाते हुए डांटते हुए है और कहते हैं, ‘जाइए, जहां बैठते हैं वहां बैठिए। इसके बाद वो जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि फिर आगे बैठ रहे हैं, पीछे जाइए...पीछे जाइए। आदत से लाचार है। कोई कुर्सी खाली नहीं रखता है। इसको कहते हैं कि और कुर्सी लगाओ।’ "जहां बैठते हैं, वहां बैठिये. फिर आ गया। पीछे जाओ। ऐ पीछे जाइये. अरे आप पीछे जाइये ना. आदत से लाचार है ये लोग. कोई कुर्सी रखता नहीं है. हम बोले थे कि 10 कुर्सी खाली रखो।"
बताया जा रहा है कि नवगछिया अनुमंडल के कचहरी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जब विधायक गोपाल मंडल पहुंचे तब उनके लिए आगे की लाइन में कुर्सी खाली नहीं थी। जिसे देखकर वो भड़क गए। बताया जा रहा है कि कुछ आम लोग इस कुर्सी पर बैठे थे। गोपाल मंडल ने उन्हें वहां से डांटते हुए उठा दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।
गौरतलब हो कि यह पहली बार नहीं है,जब विधायक गोपाल मंडल इस तरह की घटनाओं में शामिल हुए हैं. 2023 के गणतंत्र दिवस पर भी नवगछिया पुलिस लाइन में सोफे पर बैठने को लेकर उनका विवाद हुआ था. विवादों के कारण उनकी छवि पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।