NEET student case : सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम, कहा - राबड़ी देवी सबूत दें, मंत्री या उनका बेटा शामिल है तो 24 घंटे में भेजेंगे जेल Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल
27-Feb-2025 04:20 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। करीब-करीब बिहार के सभी जिलों की सूरत बदलने का काम सरकार के स्तर पर किए जा रहे हैं। खासकर बिहार के बड़े जिलों पर सरकार को फोकस है। इसी कड़ी में बिहार के सिल्क सिटी की सूरत बदलने की तैयारी तेज कर दी गई है। नोएडा की कंपनी इसके लिए सर्वे कर रही है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
दरअसल, सिल्क सिटी भागलपुर के विकास की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटा जाएगा। इसके लिए सरकार ने नोएडा की कंपनी को सर्वे का काम सौंपा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद मास्टर प्लान तैयार होगा और इसके आधार पर शहर का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद शहर की सूरत बदल जाएगी। साल 2022 से ही सात चरणों में सर्वे का काम जारी है। इस साल के अप्रैल तक भागलपुर के विकास की रूप रेखा तय हो जाएगी।
मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में तय हो जाएगा कि शहर में कौन सा हिस्सा आवासीय होगा और कौन इलाका औद्योगिक होगा। कुल चालिस प्वाइंट्स पर आयोदना क्षेत्र और निगम क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है। पहले शहर को चार जोन में बांटा जाएगा और बाद में उन जोन्स को सेक्टर में विभाजित कर दिया जाएगा। रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के बाद आम जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद शहर को नया लुक दे दिया जाएगा। इस साल अप्रैल महीने में सर्वे का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अप्रैल तक सर्वे का काम पूरा करने का लक्ष्य पहले ही निर्धारित कर दिया था। भागलपुर शहर के विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांव के लोगों को भी शहर के मुताबिक हर सुख सुविधा मिलेगी। इसके लिए 262 गांव का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इसमें जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, गोराडीह अंचल से जुड़े राजस्व गांव शामिल किए गए हैं।