बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jun-2025 01:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में एनएच-106 के तहत बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा त्रिमुहान घाट के समीप हुआ, जब एक भारी सिगमेंट को वोल्वो लोडर से पुल पर ले जाया जा रहा था।
रात लगभग दो बजे, हरिओ से फुलौत की ओर एक विशाल सिगमेंट को ले जाते समय वोल्वो लोडर का प्रेसर पंप फट गया, जिससे जोर का झटका लगा। इसी दौरान सिगमेंट को पकड़ने वाली रस्सी टूट गई और सिगमेंट पुल पर गिर पड़ा। इस घटना में कुल 5 सिगमेंट क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक सिगमेंट सीधे कोसी नदी में गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई श्रमिक मौके पर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
यह पुल एनएच-106 मिसिंग लिंक परियोजना का हिस्सा है और इसकी कुल लंबाई 6.94 किमी होगी, जो इसे बिहार का सबसे लंबा पुल बनाएगी। परियोजना में दोनों ओर 21.988 किमी सड़क निर्माण भी शामिल है। इसकी कुल लागत 996 करोड़ रुपये है और इसे वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस महत्वाकांक्षी पुल परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखी थी। पुल के बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यह क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पुल निर्माण का कार्य मुंबई की एफकॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। हादसे के बाद कंपनी के इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के बाद पुनर्निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।