अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत
26-May-2025 01:08 PM
By Viveka Nand
Bihar news: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि इस साल वर्षा-बाढ़ का मौसम शुरू होने से पूर्व राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कटाव निरोधक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम चंपारण के पुछरिया और भागलपुर के मसाढ़ू गांव के लिए बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाओं को प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों योजनाओं पर कुल 51.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
सम्राट चौधरी ने बताया कि ये दोनों योजनाएं जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार की गई हैं और इनका वित्त पोषण राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से किया जाएगा। इनमें एक योजना पश्चिम चंपारण के पुछरिया गांव में चंपारण तटबंध के पास कटाव रोकने और पायलट चैनल निर्माण की है। इसकी अनुमानित लागत 24.85 करोड़ (चौबीस करोड़ पचासी लाख बासठ हजार रुपये है।
उन्होंने बताया कि दूसरी योजना भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित मसाढ़ू गांव की सुरक्षा के लिए है। उसकी लागत 27.04.38 करोड़ (सताईस करोड़ चार लाख अड़तीस हजार रुपये) आंकी गई है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इन कार्यों के लिए आवश्यक सभी तकनीकी और वित्तीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित भूमि या पथ के विधिवत हस्तांतरण एवं पूर्व में कराए गए कार्यों की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि यानि डीएलपी की समाप्ति सुनिश्चित की जाएगी।चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हमारा लक्ष्य है कि जून-जुलाई से पहले इन स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ हो जाएं ताकि संभावित आपदा से जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके।