सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-May-2025 06:08 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: झारखंड के गोड्डा जिला निवासी हरि ओम 14 मई को उत्तराखंड में था। वह केदारनाथ घूमने के लिए गया था। जहां से अचानक वो गायब हो गया। हरि ओम बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। जो हफ्तेभर से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने सोन प्रयाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि उत्तराखंड से लापता 32 वर्षीय हरि ओम झारखंड के गोड्डा जिला निवासी विजय कुमार यादव के पुत्र हैं। हरि ओम के छोटे भाई ने सोनप्रयाग पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उसका बड़ा भाई हरि ओम बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित धनौरा के खरौनी गांव में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
छोटे भाई ने बताया कि हरि ओम 14 मई 2025 को अकेल केदारनाथ यात्रा पर आए हुए थे। उसी दिन शाम के 4 बजकर 28 मिनट पर आखिरी कॉल भईया का मेरे मोबाइल पर आया था। भईया ने बताया कि केदारनाथ जाते समय हम रास्ता भटक गये हैं। फिर फोन कट गया उसके बाद से भाई का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।
हरि शरनम ने पुलिस को बताया कि भईया से परिवार के किसी सदस्य का कोई संपर्क हो पा रहा है। मेरे भाई को मोबाइल नम्बर 7633886529 और 8789273591 है। लापता हरि ओम के छोटे भाई ने सोन प्रयाग थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर करायी है। हरि ओम की उम्र 32 साल, हाइट-5.5", वजन 55 किलो, रंग सांवला है।
लापता हरिओम के भाई हरि शरनम् ने सोनप्रयाग थाने की पुलिस से लापता भाई को सकुशल बरामद करने की मांग की है। कहा है कि यदि उनके भाई के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया कर इस नंबर पर 9709201395, 7992438371 सूचना दें। हरिओम के लापता हुए सप्ताहभर हो गये हैं लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की घटना से आशंकित है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
