पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Feb-2026 02:09 PM
By First Bihar
Police Knife Attack : भागलपुर जिले के नवगछिया में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग के भीतर एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक दरोगा और पीटीसी सिपाही के बीच विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल सिपाही को तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।रास्ते में विक्रमशिला सेतु पर भीषण ट्रैफिक जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई, जिससे घायल की स्थिति और बिगड़ने लगी। इस बीच स्थानीय लोगों की तत्परता से रास्ता खाली कराया गया, और एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच सकी।
इस घटना को लेकर पीटीसी सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह दरोगा के साथ हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच नवगछिया टाउन थाना को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी दरोगा की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की आश्वासन दिया गया है।