Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
18-May-2020 08:26 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। लॉकडाउन के बीच पुलिस के सुरक्षा के तमाम दावे भी टूटते दिख रहे हैं। घर के पास गाली-गलौज के करने से मना करने पर नशे में घुत अपराधी शिक्षक के घर पर चढ़ गये और बमबाजी और फायरिंग की। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
भागलपुर में देर रात अपराधियों ने एक शिक्षक के घर पर जमकर उत्पात मचाया, अपराधियों ने बमबाजी और फायरिंग की। वारदात में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर गांव के निवासी शिक्षक हिमांशु शेखर मिश्रा बताया कि देर रात अपराधी फणीकांत झा ने शराब के नशे में धुत होकर घर के बाहर भद्दी भद्दी गली दे रहा था। जब परिवार वालों ने विरोध किया कि गाली गलौज घर के पास नही करे तो अपराधियों ने घर मे घुसकर हथियार तान दिया।
अपराधियों ने सभी को गोली मारने की धमकी दी और कुछ ही मिनट में अपराधियों ने मिलकर गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी।वारदात में जयकांत मिश्रा, सुनैना देवी, सुधांशु शेखर मिश्रा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना और सिटी डीएसिपी समेत तीन थाना की पुलिस पहुंचकर अपराधी फणिकांत झा औऱ सन्टी झा को गिरफ्तार कर लिया है घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है