पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Mar-2026 12:37 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर थाना में तैनात रसोइया ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाने से कारतूस और मैगजीन चोरी कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लापरवाही सामने आने पर संबंधित हवलदार को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, भवानीपुर थाना में कार्यरत रसोइया राजन कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में भवानीपुर चकरामी निवासी राजन कुमार, नारायणपुर के दिवाकर यादव और नगरपारा के गंभीर कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों के पास से चोरी की गई दो मैगजीन, 35 राउंड गोली और करीब 16 ग्राम स्मैक भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, भवानीपुर थाना में पदस्थापित हवलदार दिलीप कुमार कुछ दिनों के लिए अवकाश पर गए हुए थे। इसी दौरान थाने में काम करने वाले रसोइया राजन कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवलदार के बैग से दो मैगजीन और 35 राउंड गोली चोरी कर ली।
7 मार्च को जब हवलदार दिलीप कुमार छुट्टी से लौटकर थाने पहुंचे और अपने बैग की जांच की, तो उन्हें कारतूस और मैगजीन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। हवलदार ने बताया कि उनके बैग में ताला लगा हुआ था, लेकिन उसकी चाबी उन्होंने बैग के नीचे ही रख दी थी। इसी वजह से आरोपितों को बैग खोलने में आसानी हो गई।
इस मामले में हवलदार दिलीप कुमार के बयान के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कई लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पूरी घटना का खुलासा हो गया और पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की गई दोनों मैगजीन और 35 राउंड गोली बरामद कर ली है। साथ ही उनके पास से 16 ग्राम स्मैक भी मिली है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में हवलदार दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने से हथियार और कारतूस की चोरी बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि चोरी की गई गोली और मैगजीन का इस्तेमाल कहीं किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया जाना था। मामले की जांच जारी है।