बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
03-Mar-2025 10:02 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bhagalpur Airport: भागलपुर में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का रास्ता साफ हो गया है। सुल्तानगंज में एयरपोर्ट बनेगा इसकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकार ने दे दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने गोराडीह और सुल्तानगंज के जमीन का चयन कर रिपोर्ट सौंपी थी। लगातार गोराडीह और सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर खींचतान जारी था। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि सुल्तानगंज में ही एयरपोर्ट बनेगा। अब इसका रास्ता साफ हो गया है।
बजट में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पास होने के बाद अब सक्षम पदाधिकारी ने स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर वायुयान संगठन निदेशालय के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने भारतीय विमानपत्तन विभाग के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने प्री फिजिबिलिटी स्टडी और तकनीकी जांच की मांग की है, ताकि जमीन अधिग्रहण की ओर बढ़ा जा सके। सुल्तानगंज में 855 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इस स्थान पर हवाई अड्डा निर्माण के लिए टर्मिनल, रनवे, चहारदीवारी, वेटिंग लाउंज समेत अन्य बिंदुओं पर प्री फिजिबिलिटी स्टडी कराया जाना आवश्यक है।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा जो सुल्तानगंज देवघर रोड से पश्चिम और निर्माण अधिनियम फोरलेन के दक्षिण 855 एकड़ जमीन में बनाया जाना है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सुलतानगंज-देवघर रोड से पश्चिम और निर्माणाधीन फोरलेन से दक्षिण 855 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है। इसमें मसदी मौजा की 300 एकड़, नोनसर मौजा की 225 एकड़, राजगंज मौजा की 50 एकड़, कसवा मौजा में 205 एकड़, सुजापुर मौजा में 40 एकड़ और मंझली मौजा में 35 एकड़ जमीन शामिल की गयी है।
सुल्तानगंज में जो एयरपोर्ट बनने वाला है उसके रनवे की लंबाई 4000 मीटर होगी और और भागलपुर रेलवे स्टेशन से उसकी दूरी करीब 30 किलोमीटर होगी। दरअसल नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट वह होता है जिसका नये सिरे से निर्माण होता है, यानी वहां पहले से कुछ भी अस्तित्व में नहीं होता.ऐसे में रनवे से लेकर तमाम तरह की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य की चिंताओं को भी नजर में रखते हुए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाता है।